फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: नशा कारोबारी मुन्नीबाई हुई जिलाबदर, किसी महिला के विरुद्ध जिले में इस तरह की पहली कार्रवाई

Wed, 23 Oct 2024 07:40 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया में पहली बार नशे के कारोबार में लिप्ट महिला पर सख्त कार्रवाई की गई है। नशे की तस्करी करने वाली मुन्नीबाई को जिलाबदर किया गया है। मुन्नी बाई को आदेश जारी होने के 24 घंटों के भीतर निर्दिष्ट जिलों की सीमा से बाहर जाकर अपने आचरण में सुधार करने का निर्देश दिया गया है। आदेश के प्रभावशील रहने तक उसे इन सीमाओं में प्रवेश करने के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन
मुन्नीबाई को जिलाबदर किया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में लंबे समय से नशे के कारोबार में लिप्त मुन्नी बाई को अंततः जिलाबदर कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिलादंडाधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है, जिसमें श्रीमती मुन्नी उर्फ माधुरी तिवारी, पति राजेन्द्र तिवारी (उम्र 51 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 11 पाली, थाना पाली, जिला उमरिया (म.प्र.) को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क), (ख) के अंतर्गत उमरिया सहित समीपी राजस्व जिलों—शहडोल, अनूपपुर, मैहर, जबलपुर, कटनी एवं डिण्डोरी—की सीमाओं से एक वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन


आदेश के अनुसार, मुन्नी बाई को आदेश जारी होने के 24 घंटों के भीतर निर्दिष्ट जिलों की सीमा से बाहर जाकर अपने आचरण में सुधार करने का निर्देश दिया गया है। आदेश के प्रभावशील रहने तक उसे इन सीमाओं में प्रवेश करने के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी। उसके विरुद्ध चल रहे न्यायालयीन मामलों की पेशी की तिथियों पर वह थाना प्रभारी, पाली को लिखित सूचना देने पर उपस्थिति दर्ज करा सकती है। पेशी के तुरंत बाद उसे इस आदेश का पालन करना होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

कई बार बरामद हुआ गांजा जानकारों के अनुसार, जिले में किसी महिला के खिलाफ जिलाबदर की यह संभवतः पहली कार्यवाही है। मुन्नी बाई पर बिरसिंहपुर पुलिस थाना के पास अपने घर से गांजा बेचने के आरोप लगते रहे हैं। पुलिस ने कई बार उसके घर से गांजा बरामद किया और एनडीपीएस एक्ट के तहत उसके खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए। इसके बावजूद मुन्नी बाई ने अपना अवैध कारोबार जारी रखा, जिसके चलते कलेक्टर द्वारा यह सख्त कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें