फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: जंगली हाथियों ने गरीब किसान की फसल की बर्बाद, लोगों में गुस्सा व्याप्त

Tue, 22 Oct 2024 10:00 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सटे हुए गांव में जंगली हाथियों ने किसान की फसल बर्बाद कर दी है। इसको लेकर लोगों में गुस्सा व्याप्त है।
विज्ञापन
हाथी द्वारा किसानों की बर्बाद की गई फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले में जंगली हाथियों के झुंड के द्वारा लगातार किसानों की फसल को बर्बाद किया जा रहा है। एरिया में हाथियों का दल लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। बता दें कि बीती रात ग्राम उर्दाना निवासी बाबूलाल यादव, रामानंद उपाध्याय एवं बबलू यादव के खेत पर जंगली हाथियों ने 20 एकड़ पर लगी हुई धान की फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। बता दें कि जंगली हाथियों द्वारा रोज पार्क क्षेत्र से सटे गांव पर धान की फसल बर्बाद की जा रही है। किसानों ने जंगल विभाग के बड़े अधिकारियों से जंगली हाथियों द्वारा नुकसान की गई धान की फसल का मुआयना कर उचित मुआवजा की मांग जल्द से जल्द की है

विज्ञापन


स्थानीय किसानों ने वन विभाग के खिलाफ बेहद नाराजगी व्यक्त की है। यदि देखा जाए तो जंगली जानवरों द्वारा खासकर टाइगर के द्वारा क्षेत्र में कई घटनाएं जनहानि की हो चुकी हैं। कई घटनाएं तो टाइगर के गांव के अंदर घुसकर शिकार करने की है और इसी तरह जंगली हाथियों द्वारा आम आदमी किसान की फसल हर वर्ष नुकसान कर दी जाती है और विभाग द्वारा नाम मात्र का मुआवजा हमारे नुकसानी का दिया जाता है।

किसानों ने वन विभाग से कहा है कि यदि इसी तरह हमारे जान माल और फसल को जंगली जानवरों द्वारा नुकसान किया जाएगा तो इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए हम लोग आगे आ कर वन विभाग के खिलाफ एक बड़ा उग्र प्रदर्शन करेंगे, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी वन विभाग के आला अफसर की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें