फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बच्चों के साथ दिखे वनराज; पर्यटकों ने कैमरे में कैद की तस्वीरें

Sat, 02 Mar 2024 11:53 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

शनिवार सुबह पर्यटक टाइगर रिजर्व क्षेत्र की तरफ निकले ही थे तभी उन्हें मॉर्निंग वॉक करते हुए वनराज अपने बच्चों के साथ दिखाई दिए।
विज्ञापन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बच्चों के साथ दिखा बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश का उमरिया जिला प्रसिद्ध इसलिए है, क्योंकि यहां टाइगर रिजर्व क्षेत्र स्थापित है। यहां पर्यटकों को बाघों के दीदार अक्सर ऐसे ही हो जाते हैं। यहां आज सुबह पर्यटक टाइगर रिजर्व क्षेत्र की तरफ निकले ही थे कि उन्हें मॉर्निंग वॉक करते हुए वनराज अपने बच्चों के साथ दिखाई दिए। ये नजारा देख पर्यटक रोमांचित हो गए और फोटो अपने कैमरे में कैद कर ली।

विज्ञापन


दरअसल यह पूरा मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के खतौली जॉन का है। यहां आज सुबह एक बाघ अपने बच्चों के साथ सड़क पार कर रहा था, तभी पर्यटकों ने उसका वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। ये वीडियों तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।
विज्ञापन


जैसे ही फोटो सोशल मीडिया में आया लोगों ने उसे खूब शेयर किया और उसे काफी पसंद भी किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें