फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: बाघ ने फिर बनाया एक चरवाहे को अपना शिकार, जानलेवा हमला कर किया घायल

Mon, 18 Sep 2023 10:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria News: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में बाघ ने फिर एक चरवाहे के अपना शिकार बनाया है। बाघ के हमले में चरवाहा घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल चरवाहे का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर क्षेत्र में लगातार जंगली जानवर खासकर बाघ लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। जहां एक चरवाहा अपनी मवेशियों को लेकर जंगल की तरफ गया ही था कि बाघ चुपके से बैठा हुआ था। घात लगाकर बाघ ने चरवाहे के ऊपर हमला कर दिया।

विज्ञापन


हमले की वजह से चरवाहा बुरी तरह से जख्मी हो गया। किसी कदर वह अपने आप को छुड़ाकर बाहर निकाला, उसके हाथ में जो छड़ी थी, उससे मारकर भगा दिया। साथ ही उसने शोर मचाया, तब जाकर बाघ उससे दूर हो पाया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र पतौर रेंज की घटना है। जहां बंदरछुई हार की आरएफ-407 में बाघ ने मवेशी चराने गए चरवाहे के ऊपर हमला कर दिया। हमले में चरवाहे के दोनों हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन


वन परिक्षेत्र अधिकारी मुकेश अहिरवार की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने बताया कि घायल की पहचान पटेहरा गांव के रहने वाले श्यामकिशोर पाल उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई है। जो जंगल में मवेशी को चराने के लिए गया हुआ था। घटना करीब शाम के पांच बजे की बताई गई है। वहीं, घायल युवक के परिवार को वन पर क्षेत्र अधिकारी के द्वारा एक हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि तुरंत प्रदान की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें