फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Attack: मवेशी को चराने गए बुजुर्ग पर किया बाघ ने हमला, शोर मचाया तो भागा टाइगर

Mon, 18 Sep 2023 10:33 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मवेशी चरा रहे चरवाहा पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। जानकारी लगते ही रेंजर मौके पर पहुंचे और चरवाहा और उसके परिवार को लेकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
उमरिया में बाघ के हमले से घायल बुजुर्ग का इलाज किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फिर बाघ के हमले की खबर आई है। जंगल में मवेशी चरा रहे चरवाहे पर बाघ ने अटैक किया है। हालांकि हमले से घबराए बुजुर्ग ने शोर मचाया तो बाघ भाग गया। बाद में रेंजर ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का है। क्षेत्र के जंगल में मवेशी चरा रहे चरवाहा पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। जानकारी लगते ही रेंजर मौके पर पहुंचे और चरवाहा और उसके परिवार को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां घायल को मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया और डॉक्टर से इलाज की जानकारी ली। रेंजर ने बताया कि रविवार दोपहर को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर कोर परिक्षेत्र के बकेली बीट के कक्ष क्रमांक PF 191 के जंगलों में चरवाहा बद्री यादव (70) निवासी ग्राम बघेली मवेशियों को जंगल में चरा रहा था। अचानक बाघ ने हमला कर दिया और चरवाहा बद्री को घायल कर दिया। परिक्षेत्र अधिकारी पतौर अर्पित मैराल ने बताया कि चरवाहा पर बाघ ने हमला कर दिया जानकारी लगते ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें