फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: घोघरी घाट पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कॉलेज छात्राओं की बस, तीन की हालत गंभीर

Tue, 22 Aug 2023 10:38 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria News: भारी बारिश के बीच घाट पर तेज और अनियंत्रित बस फिसल कर खाई में गिर गई है। हालांकि बस पलटी नहीं है लेकिन हादसे में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में ड्रायवर सहित कुल 26 महिलाएं और चार पुरुष मौजूद थे।
विज्ञापन
हादसे का बाद बैठी बस में सवार छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना अंतर्गत घोघरी घाट पर छात्राओं से भरी बस क्रमांक एमपी 04 पीए 4024 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बताया जाता है कि बस में रेडियंट कॉलेज जबलपुर की छात्राएं थी, जो कम्प्यूटर परीक्षा पूर्ण कर वापस शहडोल और अनूपपुर आ रही थीं। इसी बीच घोघरी घाट पर बस अनियंत्रित हुई और हादसे का शिकार हो गई। घटना 21 अगस्त की रात 10 बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन


मिली जानकरी के अनुसार देर शाम शुरू हुई भारी बारिश के बीच घाट पर तेज और अनियंत्रित बस फिसल कर खाई में गिर गई है। हालांकि बस पलटी नहीं है लेकिन हादसे में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में ड्रायवर सहित कुल 26 महिलाएं और चार पुरुष मौजूद थे। घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल उमरिया भेजा गया है। घटना की जानकारी पर भारी बारिश के बीच डायल 100 सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है और सभी छात्राओं को उमरिया लाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें