फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: मां की पीठ पर जंगल की सैर करने निकले बच्चे, मगधी जोन में नजारा देख पर्यटक हुए रोमांचित

Mon, 27 May 2024 02:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कोर और बफर जोन के जंगलों में शाकाहारी और मांसाहारी वन्य प्राणी मिलते हैं। भालू के दीदार दिन में बहुत कम होते हैं।
विज्ञापन
जंगल में बच्चों को पीठ पर ले जाती मादा भालू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मादा भालू अपने बच्चों को पीठ में बैठाकर सैर कराती हुई पर्यटकों को दिखाई दी। मगधी जोन में मां की ममता का नजारा पर्यटकों को देखने को मिला। मादा भालू का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। 

विज्ञापन


बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी जोन में पर्यटक सफारी में जंगल और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें रहे थे। पर्यटक वन मार्गों में सैर कर वन्य प्राणियों के दीदार के लिए जंगल में घूम रहे थे, तभी मगधी जोन के जंगल में मादा भालू अपने दो बच्चों को पीठ में बैठाकर जंगल में सैर कर रही थी। मादा भालू अपने बच्चों के साथ झाड़ियों से वन मार्गों से होते हुए जंगल की सैर कराते हुए वापस झाड़ियों में चली गई। 

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कोर और बफर जोन के जंगलों में शाकाहारी और मांसाहारी वन्य प्राणी मिलते हैं, लेकिन भालू के दीदार दिन में बहुत कम होते हैं। पर्यटकों के लिए मादा भालू अपने बच्चों के साथ जंगल में सैर करती हुई दिखाई देने वाला नजर कभी न भूल पाने वाला बन गया। पर्यटकों ने इसे अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें