फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: जनपद पंचायत सीईओ ने कहा- 10 हजार दो तब मिलेगा पैसा, लोकायुक्त ने घूस खाते रंगे हाथों पकड़ लिया

Thu, 08 Feb 2024 02:40 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria News In Hindi: उमरिया में जनपद पंचायत सीईओ ने स्वच्छ भारत मिशन का पैसा रिलीज करने के लिए दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिससे मांगी, उसने लोकायुक्त से ट्रैप करवा दिया।
विज्ञापन
उमरिया में जनपद पंचायत सीईओ को लोकायुक्त ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के उमरिया में स्वच्छ भारत मिशन का पैसा जारी करने के लिए जनपद पंचायत सीईओ ने दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इसकी शिकायत सरपंच ने लोकायुक्त को कर दी। लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप की कार्यवाही को अंजाम देते हुए सीईओ को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि जनपद पंचायत करकेली की सीईओ प्रेरणा परमहंस ने ग्राम पंचायत बहेरवह के सरपंच प्रमोद यादव से दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। सरपंच ने शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत में कराए गए नाडेप निर्माण के भुगतान एवं सरपंच तथा पंचों के मानदेय भुगतान के एवज में दस हजार रुपये की मांग की गई थी। सत्यापन पर रिश्वत की मांग करना पाए जाने से धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 का प्रकरण पंजीबद्ध कर ट्रैप कार्यवाही का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी को उमरिया स्थित उसके शासकीय आवास में दस हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। ट्रैप की कार्यवाही को डिप्टी एसपी प्रवीण सिंह परिहार, इंस्पेक्टर जिया उल हक, एसआई आकांक्षा पाण्डेय, आरक्षक सुभाष पाण्डेय लवलेश पाण्डेय विजय पाण्डेय ने अंजाम दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें