फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: फेयरवेल पार्टी के बाद कार सवार छात्र-छात्रों ने किए खतरनाक स्टंट, पुलिस ने जब्त की गाड़ियां

Thu, 06 Feb 2025 02:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन न सौंपें और उन्हें यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें। इस तरह की लापरवाही से बड़े हादसे हो सकते हैं।
विज्ञापन
इस तरह से कार में किए स्टंट। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले में फेयरवेल पार्टी के बाद छात्र-छात्राओं  द्वारा कार में स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियों में तीन गाड़ियों की रैली में छात्र-छात्राएं चलती गाड़ियों की खिड़की पर बैठे और सनरूफ से बाहर झांकते दिख रहे हैं। यह खतरनाक स्टंट सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी को उजागर करता है। गाड़ी नंबर एमपी 18 जेएफ 6640 में छात्राएं सनरूफ से बाहर खड़ी थीं, जबकि कुछ अन्य छात्र दरवाजों से बाहर लटके हुए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। यातायात थाना प्रभारी सीके तिवारी ने बताया कि तीन गाड़ियों को जब्त कर कोतवाली और यातायात पुलिस थाने ले जाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने गाड़ियों पर चढ़ाई फूल-माला, निकाला जुलूस
पुलिस ने उन तीन गाड़ियों को जब्त कर लिया, जिन पर छात्र-छात्राएं स्टंट कर रहे थे। इतना ही नहीं, पुलिस ने छात्रों के माता-पिता को फोन करके थाने बुलाया और जब्त गाड़ियों का शहर में जुलूस निकाला। इन गाड़ियों पर फूल-माला चढ़ाई, नारियल तोड़ा और पोस्टर भी चिपकाया।

सड़क सुरक्षा जागरूकता के बावजूद लापरवाही
गौरतलब है कि 1 से 31 जनवरी तक जिले में सड़क सुरक्षा माह मनाया गया, जिसमें यातायात नियमों को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया था। इसके बावजूद इस तरह के खतरनाक स्टंट सामने आना चिंताजनक है। पुलिस ने इन गाड़ियों को सजाकर सड़कों पर जुलूस निकाला ताकि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके। गाड़ियों पर पोस्टर लगाकर यह संदेश दिया गया कि बच्चों को गाड़ी चलाने देना अपराध है। तीनों गाड़ियों पर चालान की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यातायात पुलिस की सख्त चेतावनी
पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन न सौंपें और उन्हें यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें। इस तरह की लापरवाही से बड़े हादसे हो सकते हैं। भविष्य में इस तरह के स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें