फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: सोन नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, SDRF की टीम तलाश में जुटी

Thu, 01 Aug 2024 05:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में बहने वाली सोन नदी में नहाने गए एक युवक की डूबकर मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद SDRF टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के अंतिम छोर पर बहने वाली सोन नदी में गुरुवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी के बाद आपदा प्रबंधन की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हुई है।

विज्ञापन


घटना इंदवार थाना अंतर्गत ग्राम चितरांव की है। जहां के निवासी चार युवक समीप से बहने वाली सोन नदी में नहाने गए थे, जिसमें एक 17 वर्षीय युवक अखिलेश सेन पिता राजभान की गहरे नदी में जाने से मौत हो गई है।

कलेक्टर उमरिया धरनेंद्र कुमार जैन ने घटना की जानकारी के बाद तत्काल एसडीआरएफ उमरिया की टीम को मौके के लिए रवाना किया है। इसके अलावा जबलपुर एसडीआरएफ की टीम को घटना स्थल पर पंहुचकर लापता युवक के शव को ढूंढने के निर्देश दिए जाने के बाद जबलपुर की टीम भी मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें