फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: 15 अगस्त के भाषण में छात्र ने धार्मिक ग्रंथ और ब्राह्मणों का किया अपमान, लोगों ने कार्रवाई की मांग की

Fri, 18 Aug 2023 08:38 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria: उमरिया जिले के मानपुर क्षेत्र में एक छात्र द्वारा धार्मिक ग्रंथों और ब्राह्मणों के अपमान करने का मामला सामने आया है। नाराज ब्राह्मण समाज के लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
आवेदन लेकर थाने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के मानपुर क्षेत्र में 15 अगस्त के दिन दिए गए भाषण में एक छात्र ने जमकर हिंदू धर्म की आलोचना की। भरे मंच से न केवल हिंदू धर्म के ग्रन्थ की आलोचना की बल्कि ब्राह्मण समाज को भी बुरा भला कहा। जिसकी वजह से सभी हिंदू धर्म के लोगों ने एकत्रित होकर गुरुवार को थाना परिसर में जाकर उनके खिलाफ आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार 15 अगस्त के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अभिषेक चौधरी ने हिंदू धर्म के धार्मिक ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता, रामायण एवं महापुराण के बारे में अपशब्द बोले। इतना ही नहीं बल्कि ब्राह्मणों पर भी अभद्र टिप्पणी की है, जिसकी वजह से समुदाय नाराज हो गया है। सभी लोगों ने मिलकर थाना मानपुर आकर आवेदन दिया है और उचित कार्रवाई की मांग की है।

ब्राह्मण समुदाय के कई कार्यकर्ताओं ने यह आरोप लगाया है कि जातिगत टिप्पणी सिर्फ अनुसूचित जाति और जनजाति के विरुद्ध ही नहीं की जाती है बल्कि ब्राह्मणों को भी टारगेट करके की जाती है। ऐसे कार्यों को रोकना चाहिए और तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, जिसको लेकर अब थाना परिसर में दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए हैं और आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें