फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: एक और बाघिन की मौत, गश्ती पर निकले वनकर्मियों को मिला शव, आपसी संघर्ष में मौत होने की बात आ रही सामने

Thu, 25 Jan 2024 04:09 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया

सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर परिक्षेत्र में बाघिन का शव मिला है। बाघिन की उम्र लगभग 2 वर्ष बताई जा रही है। आपसी संघर्ष में मौत होना माना जा रहा है। 
विज्ञापन
उमरिया में बाघिन का शव मिला है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर परिक्षेत्र में बाघिन का शव मिला है। जिसकी सूचना मिलने पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची और अब शव का पीएम करने के बाद अंतिम संस्कार भी किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ही मानपुर बफर परिक्षेत्र की चिल्हारी बीट के पटपरहा हार में गश्ती कर रहे जंगल विभाग के कर्मियों को बुधवार दोपहर करीब 1 बजे बाघिन का शव दिखाई दिया। वन कर्मियों ने मामले की सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्र में गश्त भी शुरू की है। बाघिन की उम्र लगभग 2 वर्ष बताई जा रही है। जहां अब जानकारी मिलने के बाद डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमॉर्टम किया और इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया है।

मामले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर के परिक्षेत्र अधिकारी मुकेश अहिरवार ने बताया कि बाघिन का शव मिला है। बाघिन की उम्र 2 वर्ष होगी, जांच की जा रही है। वहीं माना जा रहा है कि आपसी संघर्ष में बाघिन की मौत हुई होगी। हालांकि जांच के बाद भी सही कारण पता चल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें