फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: जोहिला फॉल में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने

सार

उमरिया जिले में जोहिला फॉल पर पिकनिक मनाने साथियों के साथ गए युवक की डूबने से मौत हो गई। वह लोग नहा रहे थे, जब युवक गहरे पानी में चला गया और फिर लौट नहीं सका।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जोहिला फॉल में पिकनिक मनाने गए एक युवक की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया गया कि मृत युवक बुढ़ार निवासी प्रशांत साहू, उम्र 22 वर्ष, था। प्रशांत अपने साथियों के साथ जोहिला पॉल पर पिकनिक मनाने पहुंचा था।  

विज्ञापन


रविवार को जोहिला फॉल पर सैकड़ो लोग पिकनिक मनाने और नहाने पहुंचे थे। प्रशांत भी अपने साथियों के साथ सुबह ही जोहिला फॉल पहुंचा था। वह लोग पिकनिक मना रहे थे। इस दौरान वह अपने साथियों के साथ नहाने उतरे। थोड़ी ही देर में प्रशांत गहरे पानी में चला गया और लौट नहीं सका। फॉल पर इतनी भीड़ थी कि प्रशांत के डूबने की जानकारी उसके साथियों को भी नहीं थी। काफी देर बाद जब प्रशांत के न होने की बात सामने आई तो आशंका हुई कि वह डूब तो नहीं गया। एक स्थानीय युवक ने गहरे पानी में गोता लगाकर देखा तो वहां प्रशांत की लाश मिली। उसे बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें