बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में अचानक एक व्यक्ति सड़क को अपनी फोर व्हीलर वाहन से पार कर रहा था, तभी अचानक उसके सामने एक बाघ दिखाई दिया जिसकी वजह से गाड़ी के पहिए रुक गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में उसे वक्त बाघ दिखाई दिया जब एक राहगीर सड़क को पार कर रहा था। इसकी वजह से एक पल तो राहगीर की सांस अटक गई, जहां वह चुपचाप बैठ रहा। जब शेर रोड को पार कर लिया तब जाकर राहगीर के जान में जान आई।
विज्ञापन
दरअसल यह पूरा मामला उमरिया जिला के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत का है। बताया जा रहा है जहां अचानक एक व्यक्ति सड़क को अपनी फोर व्हीलर वाहन से पार कर रहा था, तभी अचानक उसके सामने एक बाघ दिखाई दिया जिसकी वजह से गाड़ी के पहिए रुक गए। जब बाघ को उसने देखा तो उसके दिल की धड़कन तेज हो गईं। हालांकि बाघ ने हमला नहीं किया। वह चुपचाप इस पार से उसे पार तक जाता रहा और कुछ देर बाद बाघ जंगल की ओर चला गया।