फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: बांधवगढ़ में तीन दिवसीय गिद्ध गणना शुरू, 2024 में थी 300 की संख्या...इस बार बढ़ने के आसार

Mon, 17 Feb 2025 08:44 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

गिद्ध गणना के लिए पार्क प्रबंधन द्वारा एक सप्ताह पूर्व ही अधिकारियों एवं वन कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। इस प्रशिक्षण के बाद सभी वन अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय सीमा में अपना गणना प्रतिवेदन विभाग को सौंपेंगे।
विज्ञापन
बांधवगढ़ में तीन दिवसीय गिद्ध गणना शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फेस-4 की वन्यजीव गणना के साथ-साथ सोमवार, 17 फरवरी से गिद्ध गणना का कार्य भी शुरू किया गया है। प्रातः 6 बजे से वन अधिकारियों की टीम गिद्धों के रहवास वाले इलाकों में पहुंचकर निर्धारित प्रारूप में उनकी संख्या दर्ज कर रही है। यह गणना प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 9 बजे तक की जा रही है और 17 से 19 फरवरी तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


गिद्ध गणना के लिए पार्क प्रबंधन द्वारा एक सप्ताह पूर्व ही अधिकारियों एवं वन कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। इस प्रशिक्षण के बाद सभी वन अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय सीमा में अपना गणना प्रतिवेदन विभाग को सौंपेंगे। पार्क के संयुक्त संचालक पी.के. वर्मा के अनुसार, वर्ष 2024 में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गिद्धों की संख्या 300 पाई गई थी, जबकि 2025 की गणना में यह संख्या बढ़ने की संभावना है।

ताला में दिखा गिद्धों का झुंड
टाइगर रिजर्व के ताला कोर परिक्षेत्र में भी सोमवार से गिद्ध गणना शुरू की गई। परिक्षेत्र अधिकारी श्रीमती पुष्पा सिंह के नेतृत्व में वन अधिकारियों की टीम गिद्धों के रहवास स्थलों पर पहुंचकर उनकी गणना कर रही है। पहले ही दिन गिद्धों का एक बड़ा झुंड देखने को मिला है, जिससे इस क्षेत्र में उनकी बढ़ती संख्या का संकेत मिलता है।
विज्ञापन


वन्यजीवों की फेस-4 गणना जारी
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ सहित अन्य वन्यजीवों की फेस-4 गणना भी आरंभ हो चुकी है। इसके तहत टाइगर रिजर्व के 9 परिक्षेत्रों में ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। गणना पूरी होने के बाद इन आंकड़ों को एकत्रित कर वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट, देहरादून भेजा जाएगा।

वन्यजीव गणना के लिए पूरे जंगल को दो भागों में विभाजित किया गया है। पहले चरण में चार वन परिक्षेत्रों में 650 ट्रैप कैमरों की स्थापना का कार्य पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में शेष क्षेत्रों में कैमरे लगाने का कार्य 15 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद, कैमरों में दर्ज तस्वीरों के आधार पर वन्यजीवों की गणना के आंकड़े संकलित किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें