फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: ममेरे भाई की प्रताड़ना से तंग आकर किशोरी ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Jul 2025 11:37 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में पता चला कि किशोरी को उसका ममेरा भाई रामनिवास लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
घुँघुटी चौकी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया में पाली थाना अंतर्गत घुनघुटी चौकी क्षेत्र में बीते दिनों 16 वर्षीय किशोरी द्वारा आत्महत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि मृतका को उसका ममेरा भाई लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने आरोपी रामनिवास पिता बाबूराम, निवासी शहडोल को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रारंभ में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं था, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ में कई संदेहास्पद बातें सामने आईं। इसके आधार पर जब गहन जांच की गई, तो मृतका के ममेरे भाई रामनिवास की भूमिका उजागर हुई।

पूछताछ में आरोपी रामनिवास ने कबूल किया कि वह किशोरी को बार-बार फोन करता था, अनुचित दबाव बनाता और मानसिक रूप से परेशान करता था। इसी प्रताड़ना से त्रस्त होकर किशोरी ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सागर जिले में बारिश के बीच बड़ा हादसा, सुनार नदी में नहाते समय वृद्ध बहा, तलाश जारी
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका का मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर मामले को ठोस रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। परिजन भी अब खुलकर बयान दे रहे हैं, जिससे जांच को मजबूती मिल रही है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें