लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा शांतपूर्ण तरीके से संपन्न
- फोटो : अमर उजाला
शासकीय आदर्श महाविद्यालय डबरौहा उमरिया में 250 परीक्षार्थियों में से प्रथम पाली में 194 परीक्षार्थी शामिल हुए तथा 56 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 188 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए तथा 62 अनुस्थित रहे। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय उमरिया में से प्रथम पाली में 236 परीक्षार्थी शामिल हुए तथा 64 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 236 परीक्षार्थी सम्मिलित हुये तथा 64 अनुपस्थित रहे।
शासकीय आरव्हीव्हीपीएस महाविद्यालय उमरिया में से प्रथम पाली में 217 परीक्षार्थी शामिल हुये तथा 83 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 218 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए तथा 82 अनुस्थित रहे। शासकीय सज्जन उत्कृष्ट उमावि विद्यालय में से प्रथम पाली में 189 परीक्षार्थी शामिल हुए तथा 61 अनुपसिथत रहे। द्वितीय पाली में 187 परीक्षार्थी सम्मिलित हुये तथा 63 अनुस्थित रहे। शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में से प्रथम पाली मे 91 परीक्षार्थी शामिल हुये तथा 23 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली मे 91 परीक्षार्थी सम्मिलित हुये तथा 23 अनुस्थित रहे।
पुलिस दल ने लगातार की निगरानी
परीक्षा के दौरान कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य, अपर कलेक्टर शिवगोविंद मरकाम, डिप्टी कलेक्टर मीनाक्षी इंगले सहित कार्यपालिक दण्डाधिकारी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी एवं नगर निरीक्षकों सहित पुलिस दल लगातार परीक्षा केन्द्रों की निगरानी कर रहा था।