फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमरिया: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच मातम, टेंट लगाने पहुंचे कर्मचारी की मौत

Wed, 14 Oct 2026 11:04 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान ग्राम गुरुवाही में टेंट लगाने वाले 45 वर्षीय अनिल पटेल की अचानक मौत हो गई। जबलपुर निवासी अनिल की तबीयत काम करते समय बिगड़ी थी। प्रारंभिक जानकारी में हृदय गति रुकना संभावित कारण बताया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को लेकर ग्राम गुरुवाही में तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। कार्यक्रम स्थल को सजाने से लेकर टेंट लगाने तक का काम तेजी से किया जा रहा था। हर कोई आयोजन को सफल बनाने में जुटा था, लेकिन इसी बीच एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने तैयारियों के माहौल को गमगीन कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर टेंट लगाने का काम कर रहे जबलपुर निवासी एक कर्मचारी की अचानक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मानपुर से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम गुरुवाही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाएं बनाई जा रही थीं। इसी सिलसिले में टेंट लगाने का कार्य कर रहे अनिल पटेल उम्र 45, पिता बाबूलाल पटेल, निवासी जबलपुर भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। काम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। प्रारंभिक जानकारी में मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- राज्य परिवहन प्राधिकरण के गठन की अधिसूचना वैध, निजी बस ऑपरेटरों की याचिका खारिज
विज्ञापन


हालांकि, अचानक हुई इस घटना से आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिस स्थान पर कुछ देर पहले तक कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था, वहां कर्मचारी की मौत की खबर से शोक छा गया। घटना ने आयोजन की चकाचौंध और व्यवस्थाओं के बीच काम करने वाले उन कर्मचारियों की कठिन मेहनत की ओर भी ध्यान खींचा, जो पर्दे के पीछे रहकर बड़े कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटे रहते हैं।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया शव
घटना के बाद मृतक अनिल पटेल के शव को पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जानी है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
अनिल पटेल की अचानक मौत की खबर से उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। काम के सिलसिले में जबलपुर से आए कर्मचारी की इस तरह मौत हो जाने से घटना ने कई सवालों के बीच एक परिवार को गहरे सदमे में छोड़ दिया है। फिलहाल, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही हो सकेगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच हुई इस दुखद घटना ने पूरे घटनाक्रम को शोकपूर्ण बना दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें