फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमरिया: सड़क पर घायल पड़ा था शिक्षक, जननी चालक ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज शुरू होते ही थम गई सांसें

Wed, 16 Sep 2026 10:51 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

करकेली हाइवे पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षक को जननी एक्सप्रेस के चालक ने समय रहते जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा कैसे हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना नौरोजाबाद, उमरिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के करकेली हाइवे पर हुए सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा था। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही जननी एक्सप्रेस के चालक सूरज बर्मन ने तत्काल वाहन रोककर घायल को जिला अस्पताल उमरिया पहुंचाया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करकेली हाइवे पर एक बाइक सवार अचानक सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा रहा। घटना के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे जननी एक्सप्रेस चालक सूरज बर्मन ने सड़क पर घायल व्यक्ति को देखकर उन्होंने तुरंत वाहन रोका और संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद घायल को जननी एक्सप्रेस से जिला अस्पताल उमरिया ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: रायसेन: सुल्तानगंज में दर्दनाक हादसा, नदी किनारे खेत में मिले चाचा-भतीजे के शव, तारों में करंट से मौत की आशंका
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रामसखा पिता मन्नू लाल बैगा (42), निवासी बूढ़ान-रामपुर, करकेली क्षेत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामसखा बैगा शिक्षक के रूप में कार्यरत थे और रहठा-कछारी में पदस्थ थे। हालांकि मृतक की पहचान और पदस्थापना से संबंधित जानकारी की आधिकारिक पुष्टि पुलिस स्तर पर की जानी बाकी है।

हादसा किस वजह से हुआ, फिलहाल इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है। बाइक अनियंत्रित होने, किसी वाहन से टक्कर होने या सड़क पर किसी अन्य परिस्थिति के कारण दुर्घटना होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन


घटना के बाद हाइवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें