फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: एसपी ने दिए पुलिसकार्मियों को निगरानी करने के निर्देश, महिला पुलिस बल के साथ निकाली बाइक रैली

Wed, 09 Oct 2024 08:38 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

MP: उमरिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर आमजन में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से शहर में महिला पुलिस बल के साथ ही साथ बाइक रैली निकाली गई। ये बाइक रैली शहर के सभी मां दुर्गा पंडाल, गरबा स्थान एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर से निकाली गई।
विज्ञापन
एसपी ने दिए पुलिसकार्मियों को निगरानी करने के निर्देश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले में लगातार पुलिस अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सतत प्रयास कर रही है। जहां एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश सुधीर सक्सेना के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक उमरिया निवेदिता नायडू के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस बल के साथ पूजा के स्थान, माता जी के पंडाल व गरबा स्थलों पर पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिये गये है।
विज्ञापन


जहां बीते कुछ दिन पहले एक आदेश जारी किया गया था, जिसके पालन में जिला उमरिया के समस्त थाना क्षेत्र में पूजा स्थलों के साथ साथ माता जी के पंडालों एवं गरबा स्थलों पर महिला पुलिस बल के साथ लगातार पेट्रोलिंग की जरुरत महसूस की थी। साथ ही प्रतिदिन महिला पुलिस बल द्वारा गरबा स्थलों, दुर्गा पंडालों आदि मे बाइक पेट्रोलिंग कर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

उमरिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर आमजन में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से शहर में महिला पुलिस बल के साथ ही साथ बाइक रैली निकाली गई थी। बाइक रैली शहर के सभी मां दुर्गा पंडाल, गरबा स्थान एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर से निकाली गई। महिला पुलिस बल के साथ निकाली गई बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाएं एवं बहनें नवरात्रि त्यौहार पर्व के दौरान अपने आपको सुरक्षित महसूस करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें