फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: मुख्य न्यायाधीश के आदेश पर हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मप्र हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल बने धरमिंदर सिंह

Wed, 09 Oct 2024 07:57 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP: कटनी के प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश धरमिंदर सिंह को हाईकोर्ट का नया रजिस्ट्रार जनरल बनाया गया है, जबकि मनोज कुमार श्रीवास्तव को भोपाल के प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत के आदेश पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसके अंतर्गत जिला सत्र न्यायालय कटनी में पदस्थ प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश धरमिंदर सिंह को हाईकोर्ट का नया रजिस्ट्रार जनरल बनाया गया है। जबकि वर्तमान रजिस्ट्रार जनरल मनोज कुमार श्रीवास्तव को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश भोपाल के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन

 

इसी तरह एडिशनल सेक्रेट्री विधि विभाग हर्ष सिंह बहरावत को रजिस्ट्रार प्रशासन हाईकोर्ट जबलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खंडवा में पदस्थ डीजे नीरज मालवीय को ओएसडी इंदौर इंदौर बनाया गया है। अजय पंद्राम डीजे जबलपुर को रजिस्ट्रार इंस्पेक्शन हाईकोर्ट जबलपुर बनाया गया है।

रजिस्ट्रार इंस्पेक्शन जबलपुर दीपक बंसल को डीजे भोपाल  की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह पवन कुमार शर्मा प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश अशोक नगर को डीजे इंस्पेक्शन हाईकोर्ट इंदौर जोन बनाया गया है। राजेश गुप्ता प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय बैढऩ को डीजे उज्जैन, राजाराम भारतीय प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश मुरैना को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश पन्ना बनाया गया है। विवेक गुप्ता प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय जबलपुर को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश उज्जैन बनाया गया है।

विज्ञापन


प्रकाश चंद्र विशेष न्यायाधीश पन्ना को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश अशोक नगर बनाया गया है। संगीता मदान अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय इंदौर को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश मुरैना बनाया गया है। अमिताभ मिश्रा प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश भोपाल को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश कटनी बनाया गया है। इसी तरह विजय सिंह अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय जबलपुर को प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय जबलपुर और आशीष कमार मिश्रा प्रिंसिपल रजिस्ट्रार परीक्षा, जबलपुर को प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायाालय ग्वालियर बनाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें