फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result: उमरिया के सौरभ पांडे का कमाल, 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की मेरिट में पाया आठवां स्थान

Tue, 06 May 2025 09:08 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

सौरभ पांडे ने भी अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, विद्यालय और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा, नियमित पढ़ाई, अनुशासन और आत्मविश्वास की बदौलत मैंने यह लक्ष्य हासिल किया।  
विज्ञापन
सौरभ पांडे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों में उमरिया जिले के मानपुर नगर के सौरभ पांडे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां स्थान हासिल किया है। सौरभ ने 500 में से 493 अंक प्राप्त कर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है।

विज्ञापन

 
सौरभ नवज्योति अकैडमी, मानपुर के छात्र हैं। उनके पिता मोहन पांडे एक साधारण किसान हैं। बेटे की इस ऐतिहासिक सफलता से परिवार भावुक हो गया। माता-पिता ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि यह पल उनके जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने सौरभ को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें: पिछले साल के मुकाबले 10वीं के रिजल्ट में 18.12 फीसदी की वृद्धि, 12वीं में भी बढ़ोतरी; जानें
विज्ञापन

 
नवज्योति अकैडमी के व्यवस्थापक अशोक कुमार गौतम ने सौरभ को बधाई देते हुए कहा, "यह हमारे विद्यालय, शिक्षकों और समस्त स्टाफ के लिए गर्व की बात है। सौरभ की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और यह भी सिद्ध करती है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 12वीं के वाणिज्य संकाय में ग्वालियर की रिमझिम ने लहराया परचम, प्रदेश में पहला स्थान पाया
 
सौरभ पांडे ने भी अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, विद्यालय और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा, नियमित पढ़ाई, अनुशासन और आत्मविश्वास की बदौलत मैंने यह लक्ष्य हासिल किया। मेरा सपना इंजीनियर बनकर देश के लिए कुछ बड़ा करना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें