फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: होनहार खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता में रहे उप विजेता

Sat, 07 Dec 2024 10:41 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिला मुख्यालय में हॉकी की नई नर्सरी तैयार हुई है। जिले के खिलाड़ियों ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिताओं में अपना परचम फहराया है।
विज्ञापन
शुभकामनाएं देते हुए कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया की पहचान हॉकी खेल की नर्सरी के रूप में है। जिले के हॉकी खेल का इतिहास लगभग 100 वर्ष का रहा है। कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उमरिया जिले का नाम रोशन किया है। इन खिलाड़ियों में प्यारेलाल बैगा, सूर्य प्रकाश गौतम, शेख हमीद, गोपाल विश्वकर्मा, सुखचंद खटिक, गुलजारी लाल नंदा, शेख सलीम, राकेश शर्मा, विष्णु भारती, राज उदय सिंह का नाम प्रमुख रूप से जाना जाता है।

विज्ञापन


विगत 15 वर्षो से जिला क्रीडा अधिकारी शेख सलीम तथा जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इतिहास की पुनरावृत्ति का बीड़ा उठाया है। इस दौर में उमरिया जिला मुख्यालय में हॉकी की नई नर्सरी तैयार हुई है। जिले के खिलाड़ियों ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिताओं में अपना परचम फहराया है। इन खिलाड़ियों में दीपक सिंह, राजा भईया कोरी, मो समीम, सूजल, पुनीत सिंह, जितेन्द्र सोधियां, सचिन गुप्ता, तनीश कोरी, प्रथम सोधियां, अब्दुल वसी, करन खटिक, रिषी , विजय खटिक, मो. उवैश, प्रिंस जैन, ओम सोधियां प्रमुख हैं। राहुल बर्मन राष्ट्रीय खिलाड़ी होने के साथ ही वर्तमान में हॉकी के राष्ट्रीय निर्णायक भी हैं। इन्होने चंडीगढ़ सब जूनियर नेशनल चैपिंयनशिप, दिल्ली नेहरू नेशनल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई है। साथ ही उमरिया जिले के नवोदित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी देते हैं। शिवम सोधियां सीनियर राष्ट्रीय खिलाडी हैं। इन्होंने दिल्ली, लुधियाना, रांची, जलंधर आदि स्थानों में आयोजित प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश का नेतृत्व किया है। जिले के कई खिलाडी राष्ट्रीय हॉकी अकादमी में प्रशिक्षण हेतु चयनित हुए हैं।

राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली शहडोल संभाग की टीम ने कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन से भेंट की तथा प्रतियोगिता में उप विजेता के रूप में प्राप्त कप भेंट किया। कलेक्टर ने टीम के सभी सदस्यों से भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। साथ ही आगे भी कड़ी मेहनत एवं खेल कौशल का बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर आगे बढ़ने की समझाइश दी। जिले में अमर शहीद स्टेडियम ग्राउण्ंड में सुबह एवं शाम नवोदित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का कार्य खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वित सहयोग से नियमित रूप से किया जा रहा है। सीनियर कोच शेख सलीम ने बताया कि उमरिया में एस्ट्रोटर्फ हाकी मैदान बनने से उमरिया जिले की पहचान हाकी खेल से होगी।

शुभकामनाएं देते हुए कलेक्टर

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें