फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: बैंक के सामने हुई लूट का अब तक खुलासा नहीं, तीन महीने बाद भी पुलिस खाली हाथ

Thu, 24 Oct 2024 03:54 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

स्टेट बैंक के सामने से हुई 1 लाख रुपये से अधिक की लूट के मामले का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। तीन महीने बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।  
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई थी लूट की घटना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले में अपराधी घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं, पाली स्थित स्टेट बैंक के सामने से हुई 1 लाख 40 हजार की लूट के आरोपियों को पुलिस अब तक पकड़ नहीं पाई है। करीब 3 महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन, पुलिस इस मामले में नाकाम साबित हो रही है।

विज्ञापन


लूट का यह मामला जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 43 स्थित स्टेट बैंक के सामने का है। सुरेंद्र कुमार मिश्रा सेंट्रल बैंक से पैसे निकालकर स्टेट बैंक पाली में एनएफटी के फॉर्म लेने गए थे। जैसे ही वह फॉर्म लेकर गेट से बाहर निकले, तभी बाइक पर सवार दो युवक आए और उनके रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गए। बैग में 1 लाख 40 हजार रुपये थे। 

इसकी रिपोर्ट 3 महीने पहले थाने में दर्ज हो चुकी है, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। जबकि, शहर के हर कोने में सीसीटीवी कैमरे हैं और पुलिस के पास मुखबिर तंत्र के अलावा कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी हैं, जिनके माध्यम से अपराधियों का पता लगाया जा सकता है। इसके बावजूद पुलिस कोई भी ठोस कार्रवाई करने में असफल हो रही है। हालांकि, पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है, लेकिन अब तक उन्हें पकड़ा नहीं जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें