फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: तेज रफ्तार वाहन पेड़ से टकराया, चालक ऐसा फंसा कि मौके पर तोड़ दिया दम

Wed, 09 Apr 2025 08:09 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया के कारीमाटी क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरा गई। हादसे में सागर सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि नीलेश धुर्वे गंभीर रूप से घायल हुआ। चालक फरार है, पुलिस जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
देर रात बोलेरो पेड़ से टकराई एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कारीमाटी के पास देर रात एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। हादसे में सागर सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा यात्री नीलेश धुर्वे गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की अंतिम तारीख नौ अप्रैल, यहां हो रहा रजिस्ट्रेशन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो अत्यधिक तेज गति से चल रही थी, जिससे वाहन चालक का नियंत्रण खो गया और गाड़ी सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और सागर सिंह वाहन में ही फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे। घंटों की मशक्कत के बाद मृतक सागर सिंह के शव को वाहन से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने हाइवे पर लगाया जाम, एक महीने से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे

घायल की हालत नाजुक
गंभीर रूप से घायल नीलेश धुर्वे को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है। उसे सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, और चेहरे पर भी गहरे जख्म हैं। इधर हादसे के समय वाहन चला रहा व्यक्ति कौन था, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि चालक भी किसी अन्य वाहन से टकराकर घायल हुआ है या मौके से फरार हो गया। कोतवाली पुलिस वाहन के मालिक और चालक की जानकारी जुटा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें