फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: अवैध नशीली सिरप के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी को नौरोजाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 28 Oct 2024 06:01 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria News: अवैध नशीली सिरप के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन
नशीली अवैध सिरप को जब्त किए हुए पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले में नशा का व्यापार लगातार फल फूल रहा है। जहां नशीली दवा से जुड़े अवैध कारोबारियों की कमर तोड़ने के लिए नौरोजाबाद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की है। इस मामले में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी भी की गई है। 
विज्ञापन


उक्त संबंध में थाना प्रभारी नौरोजाबाद राजेशचंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि बरही बन्ना नाला का एक युवक अवैध नशीली सिरप की बिक्री करता है। सूचना प्राप्त होते ही उक्त युवक के घर की घेराबंदी कर घर से लगी बाडी से 79 शीशी अवैध नशीली आनरेक्स सिरप जिसकी कीमत 14220 रूपये मूल्य की आंकी गई है, उसे जब्त किया गया है। साथ ही पकड़े गए युवक प्रिंश गुप्ता के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला भी पंजीबद्ध किया गया है।

जहां इस पूरी कार्रवाई में मुख्य रुप से नौरोजाबाद नगर निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा, उप निरीक्षक रसिया साकेत, प्रधान आरक्षक राजेश दुबे, प्रधान आरक्षक आशीष गावले, आरक्षक नरेंद्र सुलके, अतुल मिश्रा, ब्रजेश यादव, महिला आरक्षक सहीन बी की भूमिका सराहनीय रही है। बता दें कि पुलिस की यह कोई पहली कार्रवाई नहीं है। इसके पहले भी पुलिस ने अवैध नशीली सिरप को जब्त किया था, उसके बावजूद भी नौरोजाबाद में नशे का कारोबार काम होता हुआ नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें