फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: यहां एक दूसरे के लिए वोट मांगने वाली नेत्रियां होंगी आमने-सामने, मंत्री के लिए होगी मुसीबत

Tue, 03 Oct 2023 05:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

MP Election 2023: बीजेपी की टिकट पर नगर पालिका परिषद बिरसिंहपुर पाली की अध्यक्ष बन चुकीं ऊषा कोल ने 10 महीने पहले पार्टी का साथ छोड़ दिया था और आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर ली थी। आम आदमी पार्टी ने अब उन्हें अपना मानपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
 
विज्ञापन
ऊषा कोल और मीना सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया में अब एक बार फिर से चुनावी महायुद्ध होने जा रहा है। यहां मानपुर विधनसभा में कभी एक दूसरे का साथ देने वाली नेत्रियां अब एक दूसरे की राजनीति की दुश्मन बन गई हैं। जहां विधानसभा चुनाव में अब वह एक दूसरे के आमने-सामने लड़ने वाली हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि उषा कोल पहले भारतीय जनता पार्टी में हुआ करती थीं और पाली नगर पालिका अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। लेकिन मंत्री मीना सिंह ने हमेशा उन्हें इग्नोर किया। भारतीय जनता पार्टी से पार्षद का चुनाव लड़ने चाहती थीं। लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया, जिसकी वजह से उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ा। जहां उन्होंने फिर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। इसके बाद अब आम आदमी पार्टी ने उन्हें मानपुर विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी बनाया है, जहां वह भाजपा की मंत्री मीना सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

अब मीना सिंह का करेंगी सामना
ऊषा कोल मानपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी के तौर पर जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह का सामना करेंगी। हालांकि, अभी भारतीय जनता पार्टी ने अपनी टिकट की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले तीन कार्यकाल से मीना सिंह ही मानपुर विधानसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी रही हैं और उन्होंने हर बार चुनाव जीतकर अपने प्रतिद्वंदियों को करारी मात भी दी है। आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहीं ऊषा कोल को भी मंत्री मीना सिंह का ही सामना करना पड़ सकता है और ऐसे में मानपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव काफी दिलचस्प भी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें