फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: भोजपुरी एक्टर व भाजपा सांसद का होगा उमरिया में आगमन, तैयारी में जुटी भाजपा

Sat, 04 Nov 2023 09:52 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Assembly Election 2023:गोरखपुर से सांसद और भोजपुरी एक्टर रवि किशन भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने उमरिया जिले में आने वाले हैं। प्रदेश भाजपा भी इसकी तैयारी में जुट गई है। आगामी छह नवंबर को रवि किशन का उमरिया जिले में दौरा है जहां वह लगातार बैठक और रोड शो करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा सांसद रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले की राजनीति बिल्कुल पूरी तरह से अब गरमा गई है। जहां आरोप-प्रत्यारोप का दौर तो शुरू हो ही गया है। वहीं, अब दिग्गज नेता/अभिनेता भी मैदान में कूद पड़े हैं। जहां गोरखपुर से सांसद और भोजपुरी एक्टर रवि किशन अब उमरिया जिले में कदम रखने वाले हैं और भाजपा भी इसकी तैयारी में जुट गई है।

विज्ञापन


आगामी छह नवंबर को रवि किशन का उमरिया जिले में दौरा है जहां वह लगातार बैठक और रोड शो करेंगे। रवि किशन छह नवंबर के दिन लगभग 3:30 बजे से उमरिया जिले में पहुंच जाएंगे। जहां लगातार जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, उनकी एक नहीं दो नहीं बल्कि छह से अधिक सभाएं सुनिश्चित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा ने मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए सांसद रवि किशन को स्टार प्रचारक के रूप में शामिल किया है। जहां स्टार प्रचारक के रूप में हुए वह अपनी भूमिका निभाएंगे और हेलीकॉप्टर के द्वारा वह हर जगह पर भ्रमण करेंगे। इसके साथ-साथ भाजपा के नेताओं के साथ मिलकर वह जनसभा में भाग लेंगे। इस दौरान वे लोगों से अपील करेंगे कि वह भाजपा को ही जीत दिलाएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें