फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: जंगल में मिला लापता किशोर का खून से सना शव, मानपुर में मर्डर मिस्ट्री से सनसनी

Mon, 18 May 2026 09:10 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर मयंक चौधरी का शव सारनिया जंगल में खून से लथपथ हालत में मिला। मयंक 14 मई से लापता था और रिश्तेदारों के यहां घूमने आया हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। शुरुआती हालात हत्या की आशंका की ओर इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
लापता किशोर का जंगल में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। 14 मई से लापता चल रहे मयंक चौधरी का शव रविवार को सारनिया के जंगल में खून से लथपथ हालत में मिला। शव मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। शुरुआती परिस्थितियां हत्या की आशंका की ओर इशारा कर रही हैं, हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


14 मई से लापता था किशोर

जानकारी के मुताबिक मयंक चौधरी करीब 15 साल का था और मूल रूप से कटनी जिले के लालनगर कैमोर का रहने वाला था। वह कुछ दिन पहले अपने रिश्तेदारों के यहां मानपुर घूमने आया हुआ था। परिजनों के अनुसार 14 मई की शाम करीब 6:30 बजे वह अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो रिश्तेदारों ने मानपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

जंगल में मिला खून से सना शव

गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच शनिवार को सारनिया जंगल की तरफ गए कुछ ग्रामीणों ने झाड़ियों के बीच एक शव पड़ा देखा। शव के आसपास खून के निशान भी मिले थे। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


शव की हालत देखकर दहशत में आए लोग

जब शव की पहचान कराई गई तो वह मयंक चौधरी का निकला। शव की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। शरीर पर चोट के निशान होने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
 

ये भी पढ़ें- पूर्व मिस पुणे की मौत या हत्या? शादी के पांच महीने बाद फंदे पर मिली ट्विशा, मौत की कहानी ने हिला दिया भोपाल



हत्या की आशंका, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों के बीच हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मानपुर थाना प्रभारी मुकेश मस्कुले ने बताया कि सारनिया जंगल में एक शव बरामद हुआ है, जो दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और चोटों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें