उमरिया जिले के चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम चांदपुर में एक नवविवाहिता ने पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया। पीड़िता ने पहले अपने हाथ की नस काटी और फिर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और महिला को गंभीर हालत में चंदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।