फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के वैगन ट्रिपलर पर आई खराबी, लाखों का हो रहा नुकसान

Wed, 15 May 2024 09:58 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में वैगन ट्रिपलर में समस्या आई। जिससे कई घंटे तक कोल अनलोडिंग के लिए वैगन खड़ी रही, फिर भी वह खाली नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के पाली क्षेत्र अंतर्गत संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र स्थापित है, जहां उसके कर्मचारी और अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा सरकार को भुगतना पड़ रहा है। लेकिन, जिम्मेदार प्रबंधन इस बात पर फिर से अंजान बने हुए हैं और सारी गलतियों को नजरअंदाज कर देते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में वैगन ट्रिपलर में समस्या आई। जिससे कई घंटे तक कोल अनलोडिंग के लिए वैगन खड़ी रही, फिर भी वह खाली नहीं हो सकी। आपको बता दें कि कोल अनलोडिंग में लेट होने के कारण संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र पर रेलवे हर घंटे का चार्ज लगा रही है, जिससे शासन को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है।

इस संबंध में जब मुख्य अभियंता शशिकांत मालवीय से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि वैगन  ट्रिपलर में खराबी आई है, जिसे बनाने का कार्य किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें