फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: बिना अनुमति बोर करना पड़ा महंगा, वाहन मालिक सहित भू मालिक पर मामला दर्ज

Thu, 25 Apr 2024 07:39 PM IST
उमरिया ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया

सार

उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिना अनुमति के बोर करने पर दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। बोरवेल मशीन को भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
उमरिया में बोरवेल की मशीम को जब्त किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के मानपुर तहसील अंतर्गत कोटरी में बिना अनुमति के बोर करना दो लोगों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने पटवारी के प्रतिवेदन पर भूमि मालिक और वाहन मालिक पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मानपुर तहसील के ग्राम कोटरी विजय पटेल के खेत में बोर होने की सूचना पटवारी मोहन कांत चतुर्वेदी को मिली थी। सूचना मिलते ही पटवारी मौके पर पहुंचे और बोर करने की अनुमति आदेश, दस्तावेजों की जांच में जुट गए, लेकिन मौके पर बोर की अनुमति नहीं मिली। कार्रवाई की जानकारी पुलिस को दी है।

बता दें कि कलेक्टर 15 अप्रैल को आदेश जारी कर जिले को जल अभावग्रस्त घोषित किया है। आदेश के बाद जिले में बोर, ट्यूबवेल खनन पर रोक लगी हुई थी, लेकिन बिना अनुमति के बोर करने को लेकर पटवारी प्रतिवेदन पर पुलिस ने बोर मशीन वाहन क्रमांक केए 51 एमडी 6649 को जब्त कर लिया है। वाहन मालिक सरमन कुमार पिता पेरुमल निवासी अरीयुरपट्टी (तमिलनाडु) और भूमि मालिक विजय पटेल निवासी कोटरी पर मामला दर्ज किया गया। वहीं इंद्रा पुलिस जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें