फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह में युवक ने महिला को मारा था चांटा, बदले में उसे बीच बाजार में चप्पलों से धुन दिया

सार

दमोह में एक युवक ने महिला को चांटा मार दिया था। इसका बदला लेते हुए अब महिला ने युवक की चप्पलों से धुनाई कर दी।  
विज्ञापन
युवक को चप्पल मारती महिला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के अस्पताल चौराहे पर अचानक से एक महिला ने युवक को देखा और अपनी चप्पल उतारकर दे-दनादन शुरू कर दिया। कोई कुछ समझ पाता उसके पहले ही महिला ने चप्पलों से उसकी धुनाई कर दी। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हुई तो महिला ने बताया कि इस युवक ने पहले उसे बीच बाजार चांटा मारा था। आज यह मिल गया तो मैने भी उसे चप्पलों से धुन दिया और अपना बदला ले लिया। इसके बाद महिला के अन्य परिजन भी आ गए जो युवक को मारते हुए ले गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के जटाशंकर कालोनी में रहने वाली महिला शाहीन अपने पति के साथ चप्पल लेने बाजार आई थी। इसी दौरान जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत आने वाले बड़याउ गांव निवासी नब्बू खान ने महिला शाहीन को बीच बाजार चांटा मार दिया और भाग निकला। महिला अपने पति नईम खान के साथ आ रही थी। इसी दौरान अस्पताल चौराहे पर नब्बू खड़ा मिल गया। फिर क्या था महिला ने अपनी चप्पल उतारी और नब्बू की पिटाई कर दी। काफी दूर तक महिला युवक को पीटती रही। यह नजारा देख स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई जब उन्हे पता चला कि इस युवक ने महिला को बीच बाजार चांटा मारा था। लोगों ने कहा कि महिला ने ठीक किया। काफी देर यह हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इसके बाद महिला चली गई। महिला के पति ने बताया कि नब्बू का उसके बड़े भाई से विवाद था। जब वह अपनी पत्नी शाहीन के साथ बाजार आया था, वहां पर नब्बू ने उसकी पत्नी को चांटा मारा था। जब वह अस्पताल चौराहे पर खड़ा मिल गया तो पत्नी ने भी चप्पलों से पिटाई कर दी। पति के बताए अनुसार नब्बू से उनकी पहले से पहचान है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें