फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: चीतल के मांस के साथ आठ आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत भेजा

Wed, 04 Sep 2024 03:33 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

चीतल का शिकार करने वाले आठ शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि उन्होंने ने खाने के उद्देश्य से चीतल का शिकार किया गया था। जिला न्यायालय के आदेश पर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में चीतल का शिकार करने के आरोपी आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि इन लोगों ने नेशनल पार्क की पतौर रेंज अंतर्गत बड़का पतेरा हार में जानवर का शिकार किया था। जिस दौरान आरोपी मांस पका रहे थे, उसी समय विभागीय टीम ने उन्हें पकड़ लिया।  
विज्ञापन


उप संचालक पीके वर्मा ने बताया कि मुखबिर द्वारा चीतल के शिकार की सूचना मिलने पर टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। परिक्षेत्र अधिकारी पतौर और मानपुर बफर की संयुक्त टीम द्वारा डॉग स्क्वाड की सहायता से लखनौटी और कुठुलिया गांव में अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान शिवकुमार पिता प्रेमलाल पनिका (32 वर्ष), श्यादीलाल पिता विनोद बैगा (22 वर्ष), अजय पिता आनंदलाल पनिका (20 वर्ष), राम दिनेश पिता रामरतन पनिका (47 वर्ष) सभी निवासी ग्राम कुठुलिया, तथा रामाधार पिता मोहन सिंह (46 वर्ष), राजू पिता लालमन सिंह (30 वर्ष), महेंद्र पिता श्यामलाल सिंह (26 वर्ष) निवासी लखनौटी, और लक्ष्मी पिता रामफल सिंह (50 वर्ष) निवासी लखनौटी को चीतल के पके मांस सहित पकड़ा गया।

सभी आरोपियों ने खाने के उद्देश्य से चीतल का शिकार किया जाना स्वीकार किया है। कार्रवाई के बाद उन्हें जिला न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें