MP: उमरिया-शहडोल एनएच 43 मार्ग पर एक दबंग व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। इस पूरे मामले को लेकर नायब तहसीलदार डीएस मरावी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई करेंगे।
उमरिया-शहडोल एनएच 43 मार्ग पर एक दबंग व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। जहां बीच सड़क पर उसने अपना घर बना लिया। जिसने भी देखा वह दंग रह गया। यह वही सड़क है, जहां से उमरिया और शहडोल से जाने वाले लोग इस मार्ग का प्रयोग करते थे, लेकिन नई सड़क बनने के बाद उस रूट को थोड़ा सा डायवर्ट कर दिया गया, लेकिन जहां पुरानी सड़क बनी थी, वहां देखते ही देखते दबंग व्यक्ति ने कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
दरअसल यह मामला उमरिया जिले के पाली जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुदरिया का है। जहां रामसेवक नामक व्यक्ति ने यहां अपना घर बना लिया है और पूरी सड़क को अपने कब्जे में ले लिया। हैरानी की बात तो यह है कि उमरिया जिले के जिला प्रशासन चाहे कलेक्टर हो य एसडीएम या अन्य अधिकारी किसी भी अधिकारियों की निगाह इस पर नहीं पड़ी। वहीं इस संबंध में नायब तहसीलदार डीएस मरावी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई करेंगे।