फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: नरवार के तालाब में डूबे युवक लाला कोल का मिला शव, मृतक यहां का निवासी था

Fri, 13 Sep 2024 03:58 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया के नरवार तालाब में डूबे युवक लाला कोल का शव मिल गया है। रेसक्यू टीम ने खोज के दौरान उसका शव पाया।
विज्ञापन
तालाब में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले में थाना चंदिया के ग्राम नरवार में बुधवार की रात नहाने के दौरान लाल कोल पिता प्रेमलाल कोल उम्र 30 निवासी नरवार नवीन तालाब में डूब गया। घटना की जानकारी के बाद गुरुवार की सुबह जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ की टीम राहुल साहू के नेतृत्वु में मौके पर पंहुची और युवक की तालाश शुरू की गई।

विज्ञापन


एसडीआरएफ की टीम गोताखोर के सहारे शव तलाशने में जुटी रही। अपर कलेक्टर शिव गोविंद सिंह मरकाम, तहसीलदार बिलासपुर आशीष शर्मा, नायब तहसीलदार संतोष कुमार, टीआई चंदिया सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों की उपस्थिति में रेस्क्यू कार्य की निगरानी कर रही थी।

शुक्रवार को रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले सुबह शव पानी में उतराता हुआ दिखा, जिसे गांव वालों ने बाहर निकाल लिया। मृतक का नाम लाला कोल पिता प्रेमलाल कोल उम्र 30 निवासी नरवार नवीन थाना चंदिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें