फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमरिया: घर के अंदर सोता रहा परिवार, चोरों ने कमरे की कुंडी बंद कर दिया वारदात को अंजाम, रहवासियों में दहशत

Mon, 28 Sep 2026 01:53 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

घर में परिवार की मौजूदगी के बावजूद चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरों ने पहले कमरे में सो रहे परिवार के सदस्यों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद किया और फिर घर के दूसरे हिस्से से सामान लेकर फरार हो गए। सुबह ताला टूटा मिलने पर चोरी का पता चला।
विज्ञापन
चोरों का दुस्साहस,घर में मौजूद परिवार को कमरे में बंद कर रिटायर्ड बैंककर्मी के मकान में चोरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के विकटगंज स्थित पुरानी आरटीओ कॉलोनी में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक ऐसे मकान को निशाना बनाया, जिसमें परिवार के सदस्य मौजूद थे। चोरों ने पहले कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी और इसके बाद मकान के दूसरे हिस्से में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सबसे हैरानी की बात कि परिवार को घटना की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर पहुंचने पर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था, जिसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई। बताया जा रहा है कि मकान रिटायर्ड बैंककर्मी का है। वारदात की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि चोरों ने बड़ी सावधानी से वारदात को अंजाम दिया। परिवार के लोग घर के एक कमरे में सोए थे तभी चोरों ने कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी, जिससे अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सकें। इसके बाद चोरों ने मकान के दूसरे हिस्से में पहुंचकर सामान खंगाला और चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात के दौरान परिवार के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। फिलहाल चोर घर से कितना कीमती सामान और नकदी ले गए हैं, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। परिवार द्वारा घर में रखे सामान का मिलान किया जा रहा है। मिलान पूरा होने के बाद ही चोरी गए सामान और उसकी अनुमानित कीमत का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से खुल सकता है राज
घटना के बाद पुलिस के सामने चोरों तक पहुंचने की चुनौती है। संभावना जताई जा रही है कि पुरानी आरटीओ कॉलोनी और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई हों। यदि वारदात के समय के फुटेज मिलते हैं तो पुलिस को चोरों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते की जानकारी मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: गुना: किशोर के साथ मारपीट कर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, तीन नाबालिग नामजद, जांच में जुटी पुलिस

एक साल पहले भी हुई थीं चोरियां
स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब एक वर्ष पहले भी इसी क्षेत्र में आसपास के कई मकानों को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया था। अब एक बार फिर घर के अंदर परिवार की मौजूदगी के बावजूद चोरी की घटना सामने आने से रहवासियों में चिंता और नाराजगी है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय कॉलोनी में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। साथ ही संदिग्ध लोगों और वाहनों पर नजर रखने के साथ कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाना जरूरी है। लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों का पता लगाकर चोरी की वारदात का खुलासा करने की मांग की है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें