फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में चार मामले दर्ज, 52 पशुओं का किया रेस्क्यू

Mon, 24 Mar 2025 05:39 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चार मामले दर्ज किए। वहीं, 52 पशुओं का रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
भैंस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पशु तस्करी के खिलाफ उमरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चार अलग-अलग मामलों में प्रकरण दर्ज किए हैं। इस कार्रवाई में दो ट्रक और दो पिकअप वाहन जब्त किए गए हैं, जबकि 52 पशुओं (पड़ा/भैंस) को रेस्क्यू किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशानुसार, जिले के थाना और चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में मानपुर थाना पुलिस और चौकी सिविल लाइन थाना कोतवाली पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ एक के बाद एक चार मामलों में कार्रवाई की।

पहली कार्रवाई:
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मानपुर थाना पुलिस ने पिकअप वाहन (क्रमांक यूपी 12 सीटी 1746) का पीछा कर मझौली तिराहे के पास रोका। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर उसमें से दो पशुओं (पड़ा) को रेस्क्यू किया। इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम और एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अज्ञात वाहन की टक्कर से चीतल की मौत, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार, दमोह-कटनी स्टेट हाइवे की घटना

दूसरी कार्रवाई:
इसी प्रकार, मानपुर पुलिस ने दूसरी पिकअप (क्रमांक यूपी 73 ए 7445) को रोककर जांच की। चालक मौके से फरार हो गया। वाहन से छह मवेशियों (पड़ा) को बरामद किया गया। पुलिस ने इस वाहन को भी जब्त कर आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

तीसरी कार्रवाई:
मानपुर पुलिस ने तीसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक (क्रमांक सीजी 31 बी 8590) का पीछा कर डोडका तिराहे के पास रोका। इस दौरान चार आरोपियों...
1. शहनवाज अहमद (निवासी अकरमपुर, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश)
2. फिरोज कुरैशी (निवासी कोतमा, अनुपपुर)
3. एहसान खान (निवासी कोतमा)
4. मोहम्मद उर्फ कल्लू बाबा शकील
को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रक से कुल 24 पशु (पड़ा) बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, बीएनएस 112, 3(5) और एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त किया गया।

यह भी पढ़ें: राजपुर के निजी गोदाम में लगी भीषण आग, अनाज और बारदान के जलने से हुआ लाखों का नुकसान
विज्ञापन


चौथी कार्रवाई:
चौकी सिविल लाइन थाना कोतवाली पुलिस ने भी मुखबिर की सूचना पर ट्रक (क्रमांक एमपी 17 एचएच 3047) का पीछा कर कछरवार तिराहे के पास पकड़ा। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर उसमें से 20 पशुओं (पड़ा/भैंस) को रेस्क्यू किया। इस मामले में भी पशु क्रूरता अधिनियम और एमवी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

कुल 52 पशु रेस्क्यू, 4 वाहन जब्त

उमरिया पुलिस द्वारा की गई इन चारों कार्रवाई में कुल दो ट्रक और दो पिकअप वाहनों को जब्त किया गया है, जिनसे कुल 52 पशुओं को रेस्क्यू किया गया। इन मामलों में फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की इस तत्परता से पशु तस्करी पर अंकुश लगाने में सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें