Umaria News: उमरिया में सड़क हादसे का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया। जिसकी वजह से उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उमरिया जिले के पाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 43 में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया। जिसकी वजह से उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन की चपेट में आने से मृतक के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए।
विज्ञापन
दरअसल, यह पूरा मामला उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घुनघुटी के बिजोरा टोला के पास का है। जहां बीती सड़क हादसे मे एक युवक की मौत हो गई, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया।
मिली जानकारी के अनुसार भारत झरिया पिता रामदास झरिया उम्र लगभग 32 वर्ष अपने ससुराल धनपुरी से वापस अपने ग्रह ग्राम मुदरिया जा रहा था। तभी सड़क दुर्घटना का वह शिकार हो गया है। इस हादसे में पूरी तरह से उसके परखच्चे उड़ गए हैं। जानकारी के अनुसार युवक के शरीर के अंगों को समेट कर लाना पड़ा।