फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सावधान! अपडेट किया फोन तो हाे जाएगा हैक, प्रतिष्ठित कंपनी के नाम से फर्जी मैसेज भेज रहे जालसाज

Mon, 07 Oct 2024 05:15 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मध्य प्रदेश में 5G अपडेट के नाम पर एक फर्जी मैसेज वायरल हो रहा है, जो आपके मोबाइल को हैक कर सकता है। इस मैसेज में एक एपीके फाइल "iosoftwareupdate" भेजी जा रही है, जिसे इंस्टॉल करने से आपका मोबाइल और निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन
5G अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में इन दिनों एक मैसेज वायरल हो रहा है, जोकि एक टेलीकॉम कंपनी की ओर आ रहा है। इस मैसेज जिस प्रतिष्ठित कंपनी का बताया जा रहा है उससे उसका दूर-दूर तक वास्ता नहीं है। इस मैसेज के जरिए आप भी आसानी से जालसाजों के झांसे में आ सकते हैं, इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहें। इस मैसेज की माध्यम से आपका मोबाइल भी हैक हो सकता है। आपकी सारी गोपनीय जानकारी भी दूसरे के फोन में ट्रांसफर हो सकती है। इसीलिए इस मैसेज को खोलने से बचें।
विज्ञापन


जालसाजों ने इस मैसेज का एक कंटेंट बनाकर व्हाट्सएप में भी शेयर कर दिया है, जिसके बाद लोगों से यह अपील की जारी है कि लोग इस मैसेज को बिल्कुल भी ना खोलें। 

सावधानी बरतने की जरूरत
पुलिस ने सूचना जारी करते हुए कहा कि वर्तमान में जिओ सॉफ्टवेयर अपडेट एक एपीके फाइल व्हाट्सएप पर शेयर हो रही है। इसमें जिओ सिम 5G अपडेट के लिए बताया जा रहा है, जो फर्जी है।
विज्ञापन

कृपया जिओ सॉफ्टवेयर अपडेट एपीके फाइल (iosoftwareupdate) यदि किसी ग्रुप या व्हाट्सएप के माध्यम से आती है, तो उसे शेयर न करें और न ही इंस्टॉल करें वह एकदम फर्जी है। उससे आपका मोबाइल हैक हो जाएगा। ऐसे में आप भी सावधान हो जाएं और इस प्रकार के मैसेज को इग्नोर करें। खासकर इस लिंक पर क्लिक न करें। जानबूझकर ऐसे में एक व्यक्ति अपने आप को जोखिम में झोंक सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें