फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उमरिया में अजाक्स जिला अध्यक्ष प्रीतम कोल गिरफ्तार, महिला कर्मी ने लगाए थे ये आरोप

Mon, 30 Sep 2024 10:18 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मामला करीब ढाई महीने पहले का है। जहां इनके विरुद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मी की शिकायत पर 18 जुलाई को कोतवाली पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जहां एक गिरफ्तारी ने पूरे जिले में हलचल में मचा दी है। मिली जानकारी के अनुसार, अजाक्स जिला अध्यक्ष प्रीतम कोल को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जहां आपको बता दें कि इनकी गिरफ्तारी करीब ढाई महीने बाद संभव हो सकी है।

विज्ञापन


दरअसल, यह पूरा मामला करीब ढाई महीने पहले का है। जहां इनके विरुद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मी की शिकायत पर 18 जुलाई को कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 373/24 धारा 132, 296, 121 (1), 221, 351 (3) पंजीबद्ध किया था, जिसके बाद से ही पुलिस लगातार इनकी गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही थी।

वहीं, बताया यह भी जाता है कि घटना दिनांक 18 जुलाई को पार्क कर्मियों की समस्याओं को लेकर डिप्टी डायरेक्टर पीके वर्मा से मुलाकात करने पहुंचे हुए थे। वहीं, इसी दौरान पार्क महिला कर्मी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला कर्मी ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं खबर ये भी सामने निकलकर आई थी कि अजाक्स जिला अध्यक्ष के विरुद्ध अपराध दर्ज होने के बाद पार्क प्रबंधन ने भी उन्हें निलंबित किया था और आरोप पत्र जारी किया था। अजाक्स जिला अध्यक्ष प्रीतम कोल वन रक्षक के रूप में धमोखर वन परिक्षेत्र में अब तक पदस्थ रहे है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें