फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: पहले टमाटर अब प्याज ने लोगों को रूलाया; गृहिणियों की रसोई का बिगड़ा बजट, जानिए क्या है भाव

Tue, 22 Aug 2023 05:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

बाजार के जानकारों की मानें तो इस महंगाई में अभी और नाम भी जुड़ने वाले हैं। प्याज का भाव करीब 80 तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
प्याज के बढ़े दाम। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में लगातार महंगाई का दौर चल रहा है। पहले टमाटर और अब प्याज ने लोगों को रूलाना शुरू कर दिया है। हाल ही में टमाटर इस कदर महंगा हुआ था कि इसके दाम 150 रुपये के पार चले गए थे। धीरे-धीरे टमाटर तो रास्ते में आ गया, लेकिन अब प्याज के बढ़ते दामों में वृद्धि देखी जा रही है। प्याज की इस महंगाई ने गृहिणियों को परेशान करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि शायद ही ऐसी कोई सब्जी होगी या ऐसा कोई भी व्यंजन होगा, जिसमें प्याज का इस्तेमाल नहीं होता है। ऐसे में अब प्याज के भाव में उछाल ने सभी को परेशान कर दिया है। प्याज अब उमरिया जिले के पाली में 40 रुपये पहुंच गया है। वहीं, बाजार के जानकारों की मानें तो इस महंगाई में अभी और नाम भी जुड़ने वाले हैं। प्याज का भाव करीब 80 तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। ऐसे में बाजार में प्याज की आवक कम हो गई है और दामों में वृद्धि साफ तौर पर देखी जा रही है। हालांकि एक खुशखबरी सामने निकल कर आई थी कि प्याज अब 40 तो हो गया है, लेकिन उसके बाद टमाटर के दाम सस्ते हो गए हैं, जहां टमाटर का आज का भाव 80 रुपये प्रति किलोग्राम रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें