मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक रोमांचक दृश्य देखने को मिला, जब सिद्धबाबा मादा बाघिन अपने तीन शावकों के साथ जंगल पार करती नजर आई। इस दौरान उनके साथ एक सब एडल्ट मेल बाघ भी मौजूद था। यह दुर्लभ दृश्य पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पर्यटकों के लिए अद्भुत अनुभव
गुरुवार को कैद किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल के प्राकृतिक वातावरण के बीच बाघ, बाघिन और उनके शावक आराम से सड़क पार कर रहे हैं। इतने करीब से बाघों को एक साथ चलते देखना पर्यटकों के लिए किसी सपने से कम नहीं था। इस रोमांचक पल को सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जहां यह वीडियो तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
ये भी पढ़ें-
शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने के लिए काट दिए हरे-भरे 21 पेड़, तहसीलदार ने की बड़ी कार्रवाई
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व भारत में बाघों के सबसे अधिक घनत्व वाले अभयारण्यों में से एक माना जाता है। यहां बाघों की बड़ी संख्या होने के कारण पर्यटक रोमांचक सफारी का आनंद लेते हैं। यह रिजर्व न केवल बाघों के लिए, बल्कि अन्य वन्यजीवों के संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण है।
सिद्धबाबा मादा बाघिन और उसके शावकों की झलक
सिद्धबाबा मादा बाघिन रिजर्व के चर्चित बाघों में से एक है। इससे पहले भी यह कई बार अपने शावकों के साथ नजर आई है, जिससे पर्यटकों में उत्साह बना रहता है। इस बार जब वह तीन शावकों और एक सब एडल्ट मेल बाघ के साथ दिखी, तो यह दृश्य और भी खास बन गया।
ये भी पढ़ें-
वेज बर्गर ऑर्डर करने पर आया नॉनवेज, धार्मिक भावनाएं आहत होने पर उपभोक्ता फोरम पहुंचा मामला
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
बाघ-बाघिन और शावकों का जंगल में शांतिपूर्वक टहलना एक दुर्लभ दृश्य था, जिसे देखकर लोग आनंदित हो रहे हैं। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे बांधवगढ़ की खूबसूरती और वन्यजीव संरक्षण का संदेश भी प्रसारित हो रहा है।