फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: गेर में एनआरआई भी लुट गए, सोने की चेन और मोबाइल चोरी, पुलिस के पास दर्जनों शिकायतें पहुंचीं

Fri, 21 Mar 2025 09:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में रंगपंचमी की गेर देखने के लिए दुनियाभर के लोग पहुंचे थे, बड़ी संख्या में ये लोग चोरी का शिकार हो गए। अब थानों के चक्कर काट रहे हैं। 
 
विज्ञापन
थाने में शिकायतें लेकर पहुंचे चोरी का शिकार हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में रंगपंचमी की गेर देखने के लिए दुनियाभर से एनआरआई यहां पर आए। सरकार और प्रशासन ने गेर को ख्याति दिलाने और सुरक्षा इंतजाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन इस बार आई चोरी की शिकायतों ने सभी को हैरान कर दिया है। थाना एमजी रोड पर 35 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं जिनमें सोने की चेन और महंगे मोबाइल का चोरी होना बताया गया है। जिनके साथ ये घटना हुई है, उनमें कई एनआरआई भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


गेर में चोरी का शिकार हुए कई लोग मिले
अमर उजाला से बातचीत में एनआरआई दीपेश हेमनानी ने बताया कि वे और उनके भाई इंदौर में रंगपंचमी की गेर देखने के लिए हमेशा आते हैं। इस बार गेर में उनकी सोने की महंगी चेन चोरी हो गई। गेर में ही कई लोग मिले जिनकी सोने की चेन और ब्रेसलेट चोरी हुए। बहुत से लोगों के महंगे मोबाइल भी चुरा लिए गए। हमने एमजी रोड थाने में शिकायत की है और उम्मीद है कि पुलिस हमारा सामान जल्द तलाश लेगी। 

6 चोर पकड़े जा चुके
एमजी रोड थाना प्रभारी विजय सिंह सिसौदिया ने बताया कि 6 लुटेरों को पकड़ा जा चुका है। थाने में 35 से 40 शिकायतें आई हैं। हमने चोरों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीमें बनाई हैं। गेर के हर कोने के सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं। हम जल्द चोरों को पकड़ लेंगे। कई चोर बाहर से आए थे और गैंग के रूप में काम कर रहे थे। 
विज्ञापन


हरियाणा का चोर भी पकड़ाया, साढ़े चार तोला सोने की चेन चुराई
डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी ने बताया, गेर में बदमाशों पर नजर रखने के लिए स्पेशल टीम को सादी वर्दी में तैनात किया गया था। इस टीम ने चेन लुटेरे सोनू (32) पिता तेजसिंह पंवार निवासी मेघपुर जिला फरिदाबाद (हरियाणा) को पकड़ा। इसके पास से चेन कटिंग करने वाला औजार भी मिला है। इसने महू से गेर देखने आए लाला वस्त्रालय के मोहनलाल रूनवाल (65) के गले से साढ़े चार तोला वजनी सोने की चेन चुरा ली थी। आरोपी के कब्जे से चेन जब्त की गई। सोनू 17 मार्च को हरियाणा से उज्जैन आया था। बाद में उज्जैन से बुधवार सुबह इंदौर आकर गेर में शामिल हुआ। 

छेड़छाड़ व चप्पल उछालने वाले 8 बदमाश भी पकड़े 
गेर में महिलाओं से छेड़छाड़ करने, भद्दे तरीके से रंग डालने, कमेंट करने व गलत हरकत करने, जूते-चप्पल उछालकर गेर की गरिमा बिगाड़ने वाले 8 बदमाशों को भी क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोचा है। इनके नाम अभिषेक जाटव (21) निवासी उज्जैनी, दीपांशु चौहान (23) खंडवा नाका, प्रकाश प्रजापत (44) गणेश नगर, उमंग डाकचे (19) खजराना खेड़ी, नरेंद्र कुशवाह (46) श्रीकृष्ण पैराडाइज, मनीष तंमाड़े (32) भागीरथपुरा, ऋषि रावल (38) नंदलालपुरा, प्रशांत नाथ (26) जवाहर मार्ग हैं। इसके अलावा गेर में परिवार के साथ आए महिला-पुरुष व युवतियों से हरकत करने वाले दीपक (21) हरिनगर (हरियाणा), पवन (22) दिल्ली, अमरजीत (18) फरिदाबाद, सोनू (32) वेगपुर (फरिदाबाद) और ओमवीर को भी थाने भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें