मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तारा के बेटे को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। पर्यटकों ने तारा के बेटे की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में टाइगर अब बहुतायत मात्रा में हैं, जो लगातार विचरण कर रहे हैं। वहीं, सैलानी भी जाते हैं और उनका खूब दीदार करते हैं। उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें अपने कैमरे में कैद करते हैं, जो शायद ही आपने देखी होगी।
विज्ञापन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत तारा का बेटा, जो अपने पिता छोटा भीम के साथ आश्चर्यजनक समानता के साथ पैदा हुआ था। वह एक अब सुंदर बाघ बन गया है, जिसकी फोटो सैलानियों ने खींचकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी है।
गौरतलब है कि तारा का बेटा अपने पानी के स्रोत के पास बैठ कर पानी पी रहा था, तभी सैलानियों की नजर उस पर पड़ गई और सैलानियों ने उसका फोटो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। जो देखने में हूबहू अपने पिता छोटा भीम की तरह दिख रहा है।