फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: ट्रक ने बैरियर तोड़कर बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो घायल, एक की हालत गंभीर

Thu, 12 Jan 2023 09:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया में सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। ये दोनों एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। एक की हालत गंभीर है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
उमरिया में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के इंदवार थाना इलाके के ग्राम पनपथा में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए हैं। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रक चालक भाग निकला। 
विज्ञापन


बता दें कि घटना उमरिया जिले में ग्राम पनपथा में हुई। बताया गया कि गुरुवार शाम मानपुर से अमरपुर की ओर जा रहे ट्रक (MP19 HA1330) के चालक ने तेज और अनियंत्रित ट्रक चलाकर पनपथा बैरियर तोड़ दिया और तकरीबन 2 किलोमीटर बाद बाइक (MP54 M03991) सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में एक बाइक सवार युवक प्रिंस द्विवेदी उर्फ गज्जू निवासी ग्राम मसीरा जिला शहडोल गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रिंस के पैर की हड्डी दो जगह से टूटने के साथ-साथ सिर में गंभीर चोट की खबर है। वहीं आकाश शुक्ला उर्फ ऋषि को हल्की-फुल्की चोट आई है। बताया यह भी जा रहा है कि किसी कार को भी ट्रक चालक ने ठोकर मारी है। हालांकि कार में सवार किसी की घायल होने की खबर नहीं मिली है, लेकिन घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें