फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: घर लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दोनों की घटनास्थल पर ही मौत

Thu, 20 Apr 2023 08:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया में दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। वे जब घर जा रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने ट्रेलर चालक को पीछा कर पकड़ लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : इंटरनेट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में उमरिया जिले की पाली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मृत पिता-पुत्र हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हादसा उमरिया जिले की पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शहडोल और घुनघुटी के बीच जंगल ढाबा व रितुवन ढाबा के पास हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। इसकी वजह से बाइक चालक पिता हरिप्रसाद बढ़ोलिया (52) और पुत्र शांतनु बढ़ोलिया (28) निवासी कैमोर की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार की शाम पिता व पुत्र अपने घर की तरफ जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मारी। 

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ट्रेलर का ड्राइवर ट्रेलर क्रमांक mp 65 ga 2012 के साथ वहां से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने पीछा करते हुए बुढ़ार बोरियाल के पास से पकड़ लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें