मोबाइल फोन वर्तमान में लोगों के जीवन की बहुउपयोगी वस्तु हो गई है। ऐसे में जब किसी का मोबाइल गुम होता है तो उसे विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आवेदकों की समस्या के निराकरण के लिए पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रमोद कुमार सिन्हा ने एक प्रकोष्ठ पृथक से बना रखा है, जो गुम मोबाइलों को ढूंढने में लगातार कार्य करता है।
इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक ने आवेदकों को रंगों के त्योहार होली के शुभ अवसर पर कुल 65 नग मोबाइल (कीमत लगभग सात लाख 50 हजार रुपये) प्रदेश एवं जिले के भिन्न-भिन्न स्थानों से प्रकोष्ठ के माध्यम से दस्तयाब करवाकर सात मार्च को आवेदकों को वापस लौटा दिए।
विदित हो कि वर्तमान पुलिस अधीक्षक उमरिया द्वारा अपने कार्यकाल में कुल 205 मोबाइल प्रकोष्ठ के माध्यम से खोजकर आवेदकों को वापस लौटए गए हैं। इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देशन में साइबर सेल से राजेश सोंधिया और संदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।