फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: गजब का सिस्टम...एक तरफ नहीं दे रहे हैं टिकट, दूसरी तरफ चालान काट रहे हैं TC

Sat, 20 May 2023 07:48 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मध्यप्रदेश की रेलवे सरकार हमेशा से ही सुर्खियों में रहती है, क्योंकि रेलवे में अक्सर आपने सुना होगा कि ट्रेनें लेट होती हैं और यात्रियों को परेशानी होती है। कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जो बिना टिकट के यात्रा करते हैं। पकड़े जाते हैं और टीसी से बहस भी करते हैं। लेकिन यहां मामला उल्टा है, यहां बहस तो हो रही है लेकिन वह भी इसलिए कि उन्हें टिकट चाहिए।
विज्ञापन
बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिकट न मिलने की वजह से यात्री परेशान होते हुए दिखाई दिए हैं। वहीं, इसका वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया में जमकर वायरल कर दिया है। दरअसल, यह पूरा मामला उमरिया जिले के बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। जहां कंप्यूटर खराब है, जिसकी वजह से लोगों को टिकट नहीं मिल पा रही है। लोगों को बिना टिकट यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन


लेकिन इतना ही नहीं रेलवे प्रबंधन इस प्रकार से आंख बंद कर कह रहा है कि एक ओर तो तो वह टिकट नहीं दे रहा है और दूसरी तरफ से यात्रियों को भय है कि कहीं टीसी आया और उसे पकड़ न ले। ऐसे में यात्री यात्रा करें भी तो कैसे यह एक सवालिया निशान है।

बहरहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जहां पर लोगों को बिना टिकट यात्रा करनी पड़ रही है और लोगों ने इसका वीडियो बनाकर आज सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें