फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: लगातार हो रही है अवैध पशु तस्करी, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन को किया जब्त

Tue, 18 Jul 2023 07:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria News: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में लगातार अवैध पशु तस्करी हो रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन को जब्त किया है। मामला सिविल लाइन एरिया का है।
विज्ञापन
पिकअप जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया में लगातार अवैध पशु तस्करी के मामले आते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन उस पर रोकथाम नहीं लगा पा रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन चौकी के नेशलन हाइवे-43 में भरौला तिराहा के पास पुलिस ने एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। साथ ही एक आरोपी पर कार्रवाई की है। सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि पिकअप वाहन में भैंस और पड़ों को लोडकर ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने सूचना पर पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई तो पिकअप वाहन क्रमांक MP-21 G–3151 में तीन भैंस और चार पड़ा, सात नग मवेशिओं को क्रूरता के साथ कटनी ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन को जब्त किया और आरोपी चालक अयान कुरैशी पिता मोहम्मद यासीन कुरैशी उम्र 36 साल निवासी भट्टा मोहल्ला जिला कटनी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, सिविल लाइन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि उमरिया के किसी डेरी से भैंसों को लोड किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें